देश की खबरें | कोरोना वायरस के मामले चार दक्षिणी राज्यों में बढ़ रहे हैं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 23 जुलाई आंध्रप्रदेश में कोविड-19 के करीब आठ हजार नये मामले सामने आए हैं जिससे बृहस्पतिवार को यह राज्य दक्षिण में सर्वाधिक मामलों वाला प्रदेश रहा। तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने के साथ चारों राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 20 हजार से अधिक हो गई।

तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या छह हजार, कर्नाटक में पांच हजार से अधिक और केरल में एक हजार से अधिक मामले दूसरे दिन भी आने के साथ दक्षिणी क्षेत्र में महामारी की स्थिति भयावह बनी हुई है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक COVID19 के 886 नए मामले सामने आए, 11 की मौत : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्र शासित पुडुचेरी में 123 नये मामले आए हैं जिससे कुल संख्या 2421 हो गई है।

चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बृहस्पतिवार को 20,701 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | कोविड-19 की स्थिति संभालने को लेकर पीएम मोदी की रेटिंग 77.3 प्रतिशत.

केरल और तमिलनाडु में मामलों की संख्या बढ़ रही है जबकि तमिलनाडु ने आठ मई को घोषणा की थी कि वहां मामले अब स्थिर हैं और केरल ने भी इसी तरह की घोषणा की थी। तमिलनाडु में दो क्लस्टर के कारण वहां मामले बढ़ते चले गए।

आंध्रप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 7998 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संख्या 72,711 हो गई और मृतकों की संख्या 884 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, ठीक होने के बाद 37,555 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 6472 नये मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या करीब दो लाख हो गई। सरकार ने बताया कि 88 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3232 हो गई है।

कर्नाटक में भी एक दिन में 5030 नये मामले सामने आए और 97 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 80,863 हो गई है।

केरल में कोविड-19 के 1078 नये मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)