पुडुचेरी, नौ नवंबर पुडुचेरी में कोरोना वारयस संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में इस संक्रमण से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 602 हो गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में 63 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 35,900 हो गई। पिछले 24 घंटे में 2,530 नमूनों की जांच की गई।
यह भी पढ़े | PM Modi ने दिवाली से पहले वाराणसी को दिया 614 करोड़ का तोहफा, कही ये 8 बड़ी बातें.
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि गंभीर कोविड निमोनिया के कारण एक और मरीज की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में मृत्य दर एवं मरीजों के स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.68 प्रतिशत और 95.30 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए बिहार में कांग्रेस ने 2 नेता भेजे.
अभी तक 3,41,534 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 3,00,426 नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।
मोहन कुमार ने बताया कि संक्रमण के कुल 35,900 मामलों में से 1,086 लोग उपचाराधीन हैं और 34,212 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रशासित प्रदेश में मृतक संख्या 602 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY