देश की खबरें | कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में संक्रमण के 6,159 नए मामले आए सामने, 65 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 नवंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,159 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17,95,959 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 65 और लोगों की मौत हो जाने के बाद इस घातक बीमारी के कारण राज्य में अब तक मारे जा चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 46,748 हो गई।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar Updates: भारत में रात 2 बजे के बाद दस्तक देगा खतरनाक तूफान ‘निवार’, तमिलनाडु-पुडुचेरी में अलर्ट पर NDRF.

उसने बताया कि बुधवार को 4,844 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और राज्य में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,63,723 हो गई।

राज्य में इस समय संक्रमण के 84,464 उपचाराधीन मामले हैं

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Update: दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 6159 नए केस, 65 की मौत.

मुंबई में संक्रमण के 1,144 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,78,598 हो गई है। शहर में 17 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 10,725 हो गई।

राज्य में अब तक 1,04,56,962 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)