देश की खबरें | कोरोना वायरस: पंजाब में 30, हरियाणा में 13 और चंडीगढ़ में तीन रोगियों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ दिसंबर पंजाब में कोविड-19 से 30 रोगियों की मौत के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 4,964 हो गई। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 500 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,57,331 हो गई है।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पटियाला, मोहाली, होशियारपुर, और लुधियाना में 4-4, जालंधर में तीन, बरनाला, फजिल्का, पठानकोट में दो-दो, अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर और रूपनगर में एक-एक रोगी की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Forbes List of Most Powerful Women 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल, फोर्ब्‍स ने जारी की लिस्‍ट.

राज्य में फिलहाल उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,274 है।

वहीं, चंडीगढ़ में कोविड-19 से तीन और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 296 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन सिस्टम बनाएगी लक्जमबर्ग की कंपनी, गुजरात में जगह की तलाश जारी: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में संक्रमण के 126 नए मामले सामने आने के बाद मृतकों की तादाद 18,239 हो गई है। शहर में अब भी 962 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

हरियाणा में कोविड-19 से 13 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,624 हो गई है।

एक बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण के 1,391 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,46,679 हो गई है। अब भी 11,947 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)