देश की खबरें | कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान ‘भारत के गलत मानचित्र’ पर विवाद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेलगावी में 1924 के कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भारत के मानचित्र को कथित रूप से गलत तरीके से प्रदर्शित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की ‘‘वोट बैंक’’ की राजनीति करार दिया है।
बेलगावी (कर्नाटक), 26 दिसंबर कर्नाटक के बेलगावी में 1924 के कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भारत के मानचित्र को कथित रूप से गलत तरीके से प्रदर्शित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की ‘‘वोट बैंक’’ की राजनीति करार दिया है।
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शताब्दी समारोह के जश्न के तहत पूरे बेलगावी शहर में ये पोस्टर लगाए हैं।
भाजपा के अनुसार, पोस्टर पर प्रदर्शित भारत के मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित क्षेत्र के साथ-साथ वर्तमान में चीनी प्रशासन के अधीन अक्साई चिन क्षेत्र को भी शामिल नहीं किया गया है, जो जम्मू और कश्मीर के अभिन्न अंग हैं।
भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने इस नक्शे को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की।
भाजपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘रागा (राहुल गांधी) की मोहब्बत की दुकान हमेशा चीन के लिए खुली रहती है। वे (कांग्रेस) देश को तोड़ देंगे। उन्होंने पहले भी एक बार ऐसा किया है। वे फिर से ऐसा करेंगे।’’
भाजपा की कर्नाटक इकाई ने भारत के मानचित्र के ‘‘गलत चित्रण’’ को अपने ‘‘वोट बैंक’’ को खुश करने का एक तरीका बताया।
पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने बेलगावी में अपने कार्यक्रम के दौरान गलत मानचित्र प्रदर्शित करके भारत की संप्रभुता के प्रति घोर अनादर दिखाया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। यह सब सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किया जा रहा है। यह शर्मनाक है।’’
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के विजयपुरा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने मांग की कि पुलिस आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करे।
यतनाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के गलत मानचित्र का प्रकाशन न केवल भू-स्थानिक सूचना मानकों का उल्लंघन है, बल्कि कानून का भी उल्लंघन है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

