एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर मार्च किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश में गैर-भाजपा सरकारों को गिराये जाने के कथित प्रयासों के विरोध में सोमवार को यहां राजभवन की ओर मार्च किया।

देश की खबरें | उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर मार्च किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 27 जुलाई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश में गैर-भाजपा सरकारों को गिराये जाने के कथित प्रयासों के विरोध में सोमवार को यहां राजभवन की ओर मार्च किया।

यहां प्रदेश मुख्यालय में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हाथों में काला छाता और 'लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ' का स्टीकर लेकर राजभवन की ओर कूच किया।

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था खतरे में, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- बुनियादी ढांचा क्षेत्र में काम तेज करने से वृद्धि में होगा सुधार.

हाथीबड़कला पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और इस दौरान थोड़ी देर के लिए उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

बाद में, प्रीतम सिंह के कहने पर सभी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के सामने धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़े | बीएसपी से कांग्रेस में आए विधायक का बड़ा बयान, कहा- 'BJP के कहने पर BSP कर रही है सब कुछ, नहीं मिला कोई नोटिस.

कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2016 में उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस की सरकार गिराने के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह आज देशभर में अलग— अलग राज्यों में चुनी हुई सरकारों को भाजपा द्वारा गिराये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी संघर्ष कर रहे हैं।

इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2014 में उसके सत्तारूढ़ होने के बाद से ही देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करने, चुनी हुई सरकारों को गिराने, विधायकों की खरीद-फरोख्त करने जैसे अनैतिक एव़ं लोकतंत्र विरोधी काम खुले आम और बेशर्मी के साथ हो रहे हैं।

सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में भी अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है और कांग्रेस के नाराज विधायकों की आवभगत हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार कर रही है।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).