एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और चीनी घुसपैठ के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 26 और 29 जून को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।

देश की खबरें | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और चीनी घुसपैठ के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली, 24 जून कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 26 और 29 जून को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक 26 जून को कांग्रेस ‘शहीदों को सलाम दिवस’ के रूप में मनाएगी और इस दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को देश के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं अथवा ‘शहीद स्मारकों’ के सामने कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता धरना देंगे।

वेणुगोपाल के मुताबिक 26 जून को दिन में 11 से 12 बजे के बीच मोमबत्ती एवं दीप जलाकर और कुछ पल मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान कोई नारेबाजी नहीं जाएगी।

यह भी पढ़े | बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित.

पार्टी ने उसी दिन सोशल मीडिया में ‘स्पीक आप फॉर आवर जवान’ नामक अभियान भी चलाएगी जिसमें कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक अपनी भावना व्यक्त करते हुए वीडियो पोस्ट करेंगे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव ने बताया कि कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 29 जून को दिन में 10 से 12 बजे के बीच देश भर में जिला मुख्यालय पर धरना देगी।

उन्होंने कहा कि धरना की समाप्ति के बाद कांग्रेस के नेता संबंधित जिला अधिकारी अथवा उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगे।

इसके साथ ही कांग्रेस उसी दिन सोशल मीडिया में ‘स्पीक अप ऑन पेट्रोलियम प्राइज हाइक’ नामक अभियान चलाएगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के इन कार्यक्रमों में कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).