बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित
भाजपा पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन बुधवार को निर्विरोध क्रमश: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर निर्वाचित हुए।
नई दिल्ली: भाजपा पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन बुधवार को निर्विरोध क्रमश: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर निर्वाचित हुए. वैसे उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने महापौर के निर्वाचन का परिणाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है लेकिन भाजपा नेता जय प्रकाश का इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय है.शायद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी के तीनों नगर निकायों- एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव यहां सिविक सेंटर में एक ही दिन बारी बारी से हुआ.
वहीं हरिनगर की पार्षद अनामिका एसडीएमसी की सदन बैठक में निर्विरोध दक्षिणी दिल्ली की महापौर निर्वाचित हुईं जबकि सी आर पार्क से भाजपा पार्षद सुभाष भड़ाना सर्वसम्मति से उपमहापौर चुने गये. यह भी पढ़े : कोरोना के मुंबई के धारावी में 10 नए मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अनामिका ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना है. ईडीएमसी के अधिकारियों के अनुसान जैन के अलावा भाजपा के हरि प्रकाश बहादुर निर्विरोध पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर चुने गये। जैन शाहदरा (वार्ड नंबर 31) के और सबोली (वार्ड नंबर 54) का प्रतिनिधित्व करते हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

