(फोटो के साथ)
जालंधर, 19 जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के दिवंगत नेता संतोख सिंह चौधरी के परिजनों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान खरगे के साथ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेता एवं जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का 14 जनवरी को जालंधर के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था जिसके बाद यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गई थी।
दो बार के सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी वह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में एम्बुलेंस से ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संतोख सिंह चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए थे। वह 1992 और 2002 में दो बार विधायक चुने गए थे। राज्य की कांग्रेस सरकार में उन्होंने मंत्री पद भी संभाला था।
दलित नेता चौधरी एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह एक जाने-माने दलित नेता, शिक्षाविद और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री थे।
संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार जालंधर जिले में उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY