देश की खबरें | कांग्रेस, राकांपा ने भाजपा में गये कुछ नेताओं की वापसी का दावा किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 अगस्त महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गये प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता घर वापसी कर सकते हैं। राज्य सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को यह बात कही।

कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी दावा किया कि चुनाव से पहले भाजपा में चले गये उसके कुछ पूर्व विधायक भी पार्टी में लौटना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee on Ventilator: कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, आर्मी अस्पताल में चल रहा इलाज.

हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चव्हाण ने पार्टी में वापसी करना चाह रहे नेताओं के नाम नहीं बताये और कहा कि इस समय नाम लेना ठीक नहीं है।

कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी- रिपोर्ट: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार स्थिर है और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे में स्वाभाविक है कि कांग्रेस से भाजपा में गये नेता अपने मूल दल में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने आज दिन में कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि पार्टी के 12 विधायक भाजपा में चले जाएंगे।

हालांकि, राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने उस खबर के बारे में साफ नहीं बताया जिसमें यह दावा किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल चुनाव से पहले भाजपा में चले गये राकांपा के तत्कालीन कुछ विधायक जरूर पार्टी में वापसी करना चाहते हैं।

मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘इस बारे में जल्द फैसला किया जाएगा और ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)