देश की खबरें | कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए, विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

भोपाल, 12 जुलाई मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये।

इससे पहले उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, जो रविवार को मंजूर हो गया।

यह भी पढ़े | ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन पाए गए COVID-19 पॉजिटिव, जया बच्चन का रिपोर्ट आया निगेटिव: 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके बाद वह रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष भाजपा में शामिल हो गये।

इस मौके पर लोधी ने कहा, ‘‘मैंने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आज वह मंजूर हो गया है।’’

यह भी पढ़े | ओडिशा में COVID-19 के 595 नए मामले आए सामने, आंकड़ा 13,000 के पार.

उन्होंने कहा कि इसके बाद मैं आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गया हूं।

लोधी ने बताया कि बुंदेलखंड के विकास के लिए मैंने यह फैसला किया।

चौहान एवं शर्मा ने लोधी के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)