देश की खबरें | कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

जयपुर, 18 मई राजस्थान में कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विधायक के कार्यालय के अनुसार, ‘‘चौधरी ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका त्यागपत्र आज विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया गया।’’

चौधरी बाड़मेर की गुढ़ामलानी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

इस्तीफे के संबंध में फिलहाल विधायक की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

200 सीटों वाली राज्य विधानसभा में चौधरी सहित कांग्रेस के 104 विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)