देश की खबरें | हाथरस मामले और पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म की घटनाओं पर 6 अक्टबूर को कांग्रेस, वाम मोर्चे का प्रदर्शन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले तथा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में वाम मोर्चा और कांग्रेस छह अक्टूबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस और विधानसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस संबंध में कोलकाता में एक बड़ी रैली का आयोजन होगा और इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अन्य जिलों में किया जाएगा।

यह भी पढ़े | 31 अक्टूबर 2020 तक दिल्ली में छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे- शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया: 4 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया है कि कोलकाता की रैली एस्प्लेनेड से शुरू होगी और यह पार्क स्ट्रीट से होकर गुजरेगी और लेडी ब्रबोर्न कॉलेज के निकट समाप्त होगी।

बयान में कहा गया है, '' उत्तर प्रदेश के हाथरस में नृशंस घटना के अलावा हमें पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।''

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BJP युवा मोर्चा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी दुष्कर्म के अरोप में गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू.

कोलकाता में वाम मोर्चे और कांग्रेस के करीब 1000 कार्यकर्ताओं ने हाथरस में दलित महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

इस घटना के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)