देश की खबरें | कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया की पत्नी की सड़क हादसे में मौत

नयी दिल्ली, 12 जून उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि कश्मीरी गेट थाने में एक दुर्घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को दुर्घटनाग्रस्त हालत में एक बलेनो कार मिली और एंबुलेंस से पीड़िता को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था।

डीसीपी ने बताया कि आनंद पर्वत निवासी मधु राजेश लिलोठिया (55) को सुबह छह बजकर तीन मिनट पर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक का पता लगाया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कलसी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतका कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया की पत्नी थीं।

उन्होंने बताया कि कश्मीरी गेट पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)