रांची, 11 नवंबर कांग्रेस को ‘‘डूबता जहाज’’ करार देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि वह (कांग्रेस) चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नहीं बचा सकती।
शाह ने रांची जिले के तमार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने झारखंड को बर्बाद कर दिया।
उन्होंने वादा किया कि चुनाव बाद भाजपा यदि सत्ता में आई तो वह अगले पांच साल में इसे सबसे अधिक समृद्ध राज्य बना देगी।
शाह ने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस आदिवासियों को महज वोट बैंक समझते हैं, वे उनका सम्मान नहीं करते ।
उन्होंने दावा किया, ‘‘घुसपैठियों के कारण आदिवासियों की संख्या लगातार घटती जा रही है और ये घुसपैठिये झामुमो नीत (सत्तारूढ़) गठबंधन के वोट बैंक हैं।’’
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी की चार पीढ़ियां भी जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस नहीं ला सकती हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY