नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कांग्रेस ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Bank ATM Alert: अगर एटीएम से पैसे नहीं निकलते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, इस तरह वापस मिल जाएंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजदीप गोवाला को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
गोवाला राज्य के बराक घाटी इलाके के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर बोले-पुजारी की जलाकर हत्या से हिल उठा राजस्थान.
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से भाजपा के साथ संपर्क में थे।
भाजपा नेता और राज्य सरकार के मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कुछ महीने पहले राज्यसभा के चुनाव के समय दावा किया था कि गोवाल कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY