देश की खबरें | चिकित्सा शिक्षा के शुल्क ढांचे में बदलाव के लिए कांग्रेस ने हरियाणा सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के शुल्क में वृद्धि के लिये कांग्रेस ने रविवार को राज्य सरकार की आलोचना की। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के इस कदम से गरीब माता-पिता के बच्चों के सपने चकनाचूर हो जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ नवंबर हरियाणा में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के शुल्क में वृद्धि के लिये कांग्रेस ने रविवार को राज्य सरकार की आलोचना की। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के इस कदम से गरीब माता-पिता के बच्चों के सपने चकनाचूर हो जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 2020—21 के एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिये शिक्षा शुल्क में वृद्धि करने के निर्णय को ''तुगलकी फरमान'' करार दिया ।

यह भी पढ़े | West Bengal: पश्चिम बंगाल को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा फैसला, 11 नवंबर से राज्य में 696 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू.

उन्होंने कहा, ''...इस कदम से कई गरीब बच्चों के माता-पिता के सपने चकनाचूर हो जायेंगे।''

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडिया को संबोधित करते हुये कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि राज्य ने सरकारी कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा के शुल्क को 'बढ़ा' दिया है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आदिवासी को जिंदा जलाने का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जताने के साथ ही दिए जांच के आदेश.

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिये शुल्क बढ़ा कर सालाना दस लाख रुपये कर दिया है, जो पूरे पाठ्यक्रम के लिये 40 लाख रुपये हो जायेगा ।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि चिकित्सा शिक्षा शुल्क के ढांचे में बदलाव के साथ छात्रों को अब चार साल में 3.71 लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा छात्रों को कर्ज की राशि के तौर पर 36,28,270 रुपये भी चुकाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ''क्या किसी गरीब माता-पिता के बच्चे डॉक्टर बनने के लिये यह कीमत चुका सकते हैं ।’’

सुरजेवाला ने कहा कि इससे पहले यह शुल्क लगभग 53,000 रुपये सलाना था। इसके अलावा हॉस्टल का खर्च 15,000-20,000 रुपये था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में डॉक्टर बनने के लिये कुल फीस करीब तीन लाख रुपये थी ।

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चिकित्सकों के पेशे को प्रोत्साहित करने के बारे में एक नीति लायी गयी है, ताकि वे सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में हरियाणा सरकार की चिकित्सा सेवा अथवा सरकारी मेडिकल कॉलेजों का विकल्प चुनें।

इस नीति के तहत एमबीबीएस डिग्री कोर्स के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10 लाख रुपये का वार्षिक बॉन्ड भरना होगा, जिसका भुगतान प्रत्येक कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि उम्मीदवार को बॉन्ड राशि के लिए शिक्षा ऋण की सुविधा का विकल्प देने के साथ ही राज्य सरकार एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान में नौकरी मिलने की स्थिति में उम्मीदवारों के कर्ज की किस्त चुकाएगी।

इसमें यह भी कहा गया है कि उम्मीदवार बॉन्ड की राशि और शुल्क का स्वयं भी भुगतान कर सकते हैं ।

सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि राज्य के निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का शुल्क 15 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच है ।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस 'युवा विरोधी' कदम से डॉक्टर बनने के इच्छुक उम्मीदवार निजी मेडिकल कॉलेजों में नामांकन कराने के लिये मजबूर होंगे ।

उन्होंने यह भी कहा कि निजी मेडिकल कॉलेज भी सरकार की राह पर चलेंगे ।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''राज्य सरकार अगर इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो हम इसे अदालत में चुनौती देंगे ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\