नयी दिल्ली, 19 मई कांग्रेस ने शुक्रवार को समान विचार वाले विपक्षी दलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक बुलाई है जिसमें कोरोना महामारी के बीच प्रवासी श्रमिकों की स्थिति और कुछ राज्यों में श्रम कानूनों में बदलाव किए जाने पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
सूत्रों का कहना है कि करीब 17 राजनीतिक दलों ने इस बैठक में शामिल होने पर सहमित दी है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अब तक बैठक में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।
गत 25 मई से देश में लॉकडाउन लगने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक बड़े शहरों से अपने घर जाने के लिए पैदल निकल गए हैं। कई जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में कई मजदूरों की मौत भी हो गई है।
विपक्षी दलों ने सरकार पर प्रवासी श्रमिकों से जुड़े इस संकट से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
कुछ राज्यों में श्रम कानूनों में बदलाव करते हुए कामकाज के घंटों को बढ़ाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)











QuickLY