नयी दिल्ली, 23 जून भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह यह ''प्रदर्शित'' कर कि लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध में भारत ने चीन के हाथों अपनी जमीन गंवा दी है, इस संकट के समय में ''परपीड़ा सुख'' ले रही है।
साथ ही दावा किया कि वर्तमान गतिरोध के दौरान पड़ोसी देश ने भारतीय क्षेत्र की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे भारतीय सेना के मनोबल को कम करने के लिए ''साजिश'' कर रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और मोदी सरकार की आलोचना उसी दिन करने को लेकर आपत्ति जतायी, जिस दिन सेना प्रमुख लद्दाख का दौरा कर रहे थे।
पात्रा ने आरोप लगाया कि हर दिन कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि भारत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, भारत हार रहा है, भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमजोर हैं और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पात्रा ने कहा, '' ऐसा कर कांग्रेस अद्भुत तरह के सुख का अनुभव कर रही है।''
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी शर्म का चीन के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY