एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने उप्र के लिए छह और उम्मीदवार घोषित किए, खुशी दुबे की मां को टिकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

देश की खबरें | कांग्रेस ने उप्र के लिए छह और उम्मीदवार घोषित किए, खुशी दुबे की मां को टिकट

, नयी दिल्ली, 31 जनवरी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

इन उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम गायत्री तिवारी का है, जो बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार की गई खुशी दुबे की मां हैं। गायत्री को कानपुर के कल्याणपुर से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गायत्री तिवारी ने हाल में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें टिकट दिया गया है ताकि ‘खुशी दुबे को इंसाफ मिल सके।’

पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी दुबे शादी करके ससुराल आई थी,लेकिन उसे भी जेल में डाल दिया गया। अगर घटना के दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी तो फिर वह पति द्वारा किए गए अपराध में कैसे शामिल हो सकती है? खुशी दुबे के साथ इंसाफ होना चाहिए।’’

यह कांग्रेस की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पांचवीं सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 322 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें कुल 130 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पांचवीं सूची के मुताबिक, उन्नाव जिले के पूर्वा विधानसभा क्षेत्र से उरुशा राणा और लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).