बारीपदा (ओडिशा), 13 सितंबर राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) के नतीजों को लेकर चिंतित ओडिशा के मयूरभंज जिले में 18 वर्षीय एक मेडिकल छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस परीक्षा का आयोजन रविवार को हुआ।
बारीपदा नगर थाना प्रभारी बी सेनापति ने बताया कि छात्रा ने शनिवार रात अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्रा के घर से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा कि वह मानसिक तनाव में है और नीट में सफल हो पाने को लेकर आश्वस्त नहीं है।
यह भी पढ़े | Fact Check: क्या भारतीय सेना और PLA के बीच फिर हुई हिंसक झड़प? PIB फैक्ट चेक से जानें वायरल खबर का सच.
छात्रा की पहचान उपासना साहू के रूप में की गई है।
अधिकारी ने बताया कि उसने राजस्थान के कोटा में इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिये कोचिंग ली थी। कोविड-19 संकट गहराने पर मई में वह घर लौटी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY