फॉरबिसगंज (बिहार), तीन नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जंगल राज’ चलाने वालों ने एक समय राज्य में मतदान केन्द्रों पर कब्जा करने की संस्कृति के जरिए गरीबों के मताधिकार को छीन लिया था लेकिन राजग ने गरीबों को उनका वह अधिकार फिर से दिलाया है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि पिछला दशक बिहार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये था और 2021-30 तक का दशक राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बागी कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी ट्रस्ट की जांच की मांग की.
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद बिहार में मतदाताओं का जोश, भारत में लोकतंत्र की गहरी जड़ों को दर्शाता है।
फॉरबिसगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधा और कहा, ‘‘बिहार अब उन लोगों को पहचान चुका है जिनका एकमात्र सपना किसी तरह लोगों को डराकर, अफवाह फैलाकर, लोगों को बांटकर किसी भी तरह से सत्ता हथिया लेना है। इनकी तो बरसों से यही सोच है, इन्होंने यही देखा है, यही समझा है, यही सीखा है।’’
यह भी पढ़े | Rajasthan Municipal Elections 2020 Results Live: जोधपुर नगर निगम में कांग्रेस बीजेपी से चल रही आगे.
उन्होंने कहा कि आज राजग के विरोध में जो लोग खड़े हैं, वो ‘‘इतना कुछ खाने-पीने के बाद अब फिर से बिहार को लालच भरी नजरों से देख रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, लेकिन बिहार की जनता जानती है कि कौन बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कौन अपने परिवार के विकास के लिए।
मोदी ने परोक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने ‘जंगलराज के डबल-डबल युवराजों’ को सिरे से नकार दिया है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि पिछला दशक बिहार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये था और 2021-30 तक का दशक राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बीते दशक में बिहार के हर घर में बिजली पहुंची, अब आने वाला दशक बिहार को चौबीस घंटे जगमगाने का है। बीते दशक में बिहार में घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचा, अब यह दशक बिहार के घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का है।’’
मोदी ने केंद्र और राज्य में राजग सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘बिहार को जब इस बार फिर से डबल इंजन की ताकत मिलेगी, तो यहां का विकास पहले से भी तेज गति से होगा, यह मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में गरीब को सही मायनों में मतदान का अधिकार राजग ने दिया है। बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।’’
मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद और दूसरे चरण में अभी जो शुरुआती जानकारी मिल रही है उसके बाद एक बात साफ है कि बिहार की जनता ने डंके की चोट पर यह संदेश दे दिया है कि बिहार में फिर एक बार राजग की सरकार बनने जा रही है।
मोदी ने कहा, ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए आज राजग सरकार बिना किसी भेदभाव लोगों के हितों के लिए काम कर रही है।’’
बिहार के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि बीते दशक में नीतीश कुमार और उनकी टीम ने पूरा जोर लगाकर तमाम मान-अपमानों और जुल्म का मुकाबला करते हुए प्रदेश की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में काम किया।
प्रधानमंत्री ने स्थानीय की एक लोकोक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में कहा जाता है- 'अनकर धन पाईं, त नौ मन तौलाईं' अर्थात स्वार्थ का भाव ये है कि जब दूसरे का पैसा है, तो जितना चाहे खरीदो, क्या फर्क पड़ता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY