अभियोजन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि “दोनों पीड़ितों ने आपराधिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।”
शिकायत वापस लेने का मतलब है कि अदालत भी आरोप हटा सकती है बशर्ते ऐसा प्रतीत हो कि मामले में अभियोजकों के पास कोई साक्ष्य नहीं है। पीड़ित महिलाओं के इस फैसले के पीछे की वजहों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
शिकायत दर्ज कराने वाली पूर्व मिस कोस्टारिका यास्मीन मोराल्स के वकील राफेल रोड्रिग्ज ने कहा कि वह शिकायत वापस लेने के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।
रोड्रिग्ज ने बस इतना कहा कि, “हमारे लिए यह कानूनी स्तर पर समाप्त हो चुका है।”
1987 में शांति पुरस्कार जीतने वाले एरियस ने उस साल पहला आरोप लगाए जाने के बाद उससे इनकार किया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY