देश की खबरें | ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून का मसौदा तैयार करने को समिति का गठन किया जाएगा: विज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 17 नवम्बर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि ‘लव जिहाद’’ के खिलाफ एक ‘‘सख्त’’ कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

विज ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद कहा कि हरियाणा इस संबंध में अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन करेगा।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 261 नए मरीज पाए गए, 3 की मौत: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की विज ने अध्यक्षता की और कहा, ‘‘राज्य में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक सख्त कानून बनाया जाएगा। इस कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।’’

बयान के अनुसार राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि ‘‘यह कानून बनाने के साथ ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो किसी पर दबाव डालकर या प्रलोभन देकर या किसी भी तरह की साजिश में शामिल होकर धर्म परिवर्तन में लिप्त पाया जाता है अथवा प्यार के नाम पर ऐसा करने में लिप्त पाया जाता है।’’

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: मुंबई में समुद्र के तट, नदी और तालाबों के पास छठ पूजा मनाने पर रोक, BMC ने कोरोना महामारी को लेकर लिया फैसला.

विज ने कहा कि अन्य लोगों के अलावा गृह विभाग के अधिकारी, महाधिवक्ता इस समिति का हिस्सा होंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, आलोक मित्तल बैठक में उपस्थित अधिकारियों में शामिल थे।

इस महीने की शुरुआत में विज ने हरियाणा विधानसभा में बताया था कि राज्य सरकार ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ एक कानून पर विचार कर रही है और उसने हिमाचल प्रदेश से जानकारी मांगी है, जिसने इस मुद्दे पर एक विधेयक पारित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)