बीजिंग, 29 जून चीन के रिजर्व सैन्य बल एक जुलाई से औपचारिक रूप से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीकृत एवं एकीकृत कमान तथा केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के नियंत्रण में होंगे। इन दोनों इकाइयों के मुखिया राष्ट्रपति शी चिनफिंग हैं।
यह कदम चीन के रिजर्व सैन्य बलों पर सत्तारूढ़ पार्टी का ‘‘पूर्ण नेतृत्व’’ सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
यह भी पढ़े | ईरान ने डोनल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद.
वर्तमान में ये बल सेना के अंगों तथा कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय समितियों के अधीन हैं।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार अब ये रिजर्व बल एक जुलाई से सत्तारूढ़ पार्टी और सीएमसी के नियंत्रण में आ जाएंगे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, 11 की मौत, आतंकियों का बंधक बनाने का प्रयास विफल.
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने 2017 में घोषणा की थी कि रिजर्व बलों के कर्मियों की संख्या में कटौती की जाएगी और इन्हें सैन्य सुधारों के तहत केंद्रीय नेतृत्व के नियंत्रण में लाया जाएगा।
रविवार को एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि रिजर्व बल पीएलए का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और नेतृत्व ढांचे में समायोजन सेना पर सीपीसी का संपूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा नए युग में एक मजबूत सेना बनाने पर केंद्रित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY