विदेश की खबरें | चीन ने अमेरिका से ताइवान के साथ व्यापार वार्ता बंद करने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन का दावा है कि संबंधों को मजूबत बनाने के उद्देश्य से अमेरिकी दूतों द्वारा ताइवान के साथ व्यापार वार्ता शुरू की गई है।
चीन का दावा है कि संबंधों को मजूबत बनाने के उद्देश्य से अमेरिकी दूतों द्वारा ताइवान के साथ व्यापार वार्ता शुरू की गई है।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अनुसार बुधवार को शुरू हुई वार्ता में बाजार उन्मुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में ‘‘साझा मूल्यों’’ के आधार पर व्यापार, नियमन और अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया है। हालांकि इसमें चीन का उल्लेख नहीं किया गया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अमेरिका की ताइवान के साथ व्यापार वार्ता से ‘‘ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को बाधित होती है।’’
वर्ष 1949 में एक गृहयुद्ध के बाद ताइवान और चीन अलग हो गए थे और यह युद्ध मुख्य भूमि पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की जीत के साथ समाप्त हुआ था। उनके बीच कई अरब डॉलर के व्यापार और निवेश संबंध हैं लेकिन कोई आधिकारिक संबंध नहीं हैं। चीन का कहना है कि ताइवान को विदेशी संबंध स्थापित करने का कोई अधिकार नहीं है।
अमेरिका के केवल चीन के साथ राजनयिक संबंध हैं लेकिन ताइवान के साथ व्यापक अनौपचारिक संबंध हैं।
झाओ ने अमेरिका पर औपचारिक स्वतंत्रता की घोषणा के पक्ष में ताइवान में भावनाओं को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

