देश की खबरें | चीन भारतीय उपमहाद्वीप को घेर रहा है: पवार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन सितम्बर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन भारतीय उपमहाद्वीप को ‘‘गुप्त रूप से’’ घेर रहा है और भारत को श्रीलंका तथा नेपाल के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखनी चाहिए।

पवार ने ट्वीट किया कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध की पृष्ठभूमि में राकांपा सांसदों सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, अमोल कोल्हे और वंदना चव्हाण के साथ बातचीत करने के लिए उन्होंने पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले और एयर मार्शल भूषण गोखले (सेवानिवृत्त) को आमंत्रित किया था।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने चीन में एक व्यापक रणनीतिक और राजनीतिक सोच पर अपनी चिंता व्यक्त की जिसका उद्देश्य भारत के आर्थिक विकास को रोकना है।

पवार ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि चीन सभी दिशाओं से भारतीय उपमहाद्वीप को घेरे हुए हैं और उन्होंने दक्षिण चीन सागर में उसकी मौजूदगी को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने श्रीलंका और नेपाल के मामलों पर और चीनी हस्तक्षेपों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

पवार ने कहा कि विजय गोखले ने भारत-चीन संबंधों के इतिहास, विशेषकर सीमा विवादों के बारे में बात की जबकि एयर मार्शल गोखले ने जोर दिया कि भारत को समानांतर युद्ध के नए युग को ध्यान में रखना चाहिए जिसमें साइबर युद्ध, सूचना युद्ध और आर्थिक मोर्चों पर युद्ध शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)