देश की खबरें | चीन-भारत टकराव : तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी
जियो

चेन्नई, 16 जून तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने पूर्वी लद्दाख में शहीद हुए सेना के एक अधिकारी और दो जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने तीनों सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़े | भारतीय-चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हमारी कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बनाता है.

उन्होंने कहा कि एक सैनिक तमिलनाडु के दक्षिणी जिले रामनाथपुरम के काडुक्कलूर गांव का निवासी था। उन्होंने 22 साल तक सेना में अपनी सेवाएं दीं।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की संवेदनशील गलवान घाटी में सोमवार को चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। इसे 45 के बाद इस तरह की पहली घटना बताया जा रहा है। इससे पहले 1975 में अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला में हुए संघर्ष में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: सेना प्रमुख एमएम नरवाणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एमडीएमके के महासचिव वाइको ने कहा कि घातक कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने के आरोपों का सामना कर रहा चीन अब दुनिया का ध्यान इस बात से हटाने के लिये ऐसी कथित हरकतें कर रहा है।

एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने तीनों सैनिकों श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी मौत चीन की कायरतापूर्ण हरकत का नतीजा है।

दिनाकरन ने तमिलनाडु के सैनिक का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनकी शहादत को सलाम करते हैं। उन्होंने जवान के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)