देश की खबरें | मुख्य सचिव कथित अजा छात्रवृत्ति घोटाले की जांच करेंगी : पंजाब के मुख्यमंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 29 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव से कहा है कि कई करोड़ रुपये के कथित अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति घोटाले की गहन जांच करें।

उन्होंने एक बयान में कहा कि कथित छात्रवृत्ति घोटाले में जिस किसी की भी मिलीभगत पाई गई, उसे नहीं बख्शा जाएगा।

यह भी पढ़े | Noida Metro: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 7 सितंबर से एक्वा लाइन पर शुरू करेगा सर्विस.

विपक्ष ने मामले में कथित भूमिका के लिए कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के इस्तीफे की मांग की है जिसके बीच मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुख्य सचिव विनी महाजन मामले के सभी पहलुओं पर गौर करेंगी और इसमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, वह चाहे सरकार के अंदर या बाहर किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और कानूनी प्रावधानों के मुताबिक उसे दंडित किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Reliance Retail-Future Group Deal: मुकेश अंबानी ने फ्यूचर ग्रुप के रीटेल बिजनेस पर किया कब्जा, 24713 करोड़ में हुई डील.

उन्होंने कहा, ‘‘कानून अपना काम करेगा।’’

मीडिया में खबर आई थी कि अतिरिक्त मुख्य सचिव की जांच में मैट्रिक के बाद मिलने वाली अजा छात्रवृत्ति योजना में 55.71 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

खबर में सामाजिक न्याय मंत्री धर्मसोत पर भी सवाल उठाए गए कि वह घोटाले में शामिल लोगों को कथित तौर पर बचा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने धर्मसोत का इस्तीफा मांगने के लिए कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा पर भी प्रहार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)