मुंबई, 29 जून महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट और सरकार पर छाए अनिश्चितता के बादलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले ढ़ाई वर्षों में सहयोग देने के लिए अपने मंत्रिमंड़लीय सहयोगियों का बुधवार को आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस के मंत्री सुनील केदार ने यहां शाम के वक्त हुई बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ठाकरे ने हमेशा सब को इज्जत दी है।
मंत्री ने कहा,‘‘ उन्होंने सहयोग के लिए मंत्रिमंड़ल का आभार व्यक्त किया और कहा कि सहयोग जारी रहेगा।’’
राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘ सदन में प्रत्येक विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करेगा और इस बात को भी ध्यान में रखेगा कि ठाकरे ने कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं होने के बावजूद किस प्रकार से कोविड-19 के खिलाफ राज्य की लड़ाई को दिशा दी।’’
कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘उद्धव ठाकरे रुकेंगे नहीं और न ही पराजित होंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY