पणजी, 16 अगस्त गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को उत्तरी गोवा के मायेम गांव का जैव विविधता ‘एटलस’ जारी किया, जिसे उन्होंने ‘‘भारत में किसी गांव का पहला एटलस’’ करार दिया।
उन्होंने बिचोलिम तालुका स्थित मायेम गांव के महामाया देवालय मंडप में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह एटलस मायेम गांव का सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास बताता है , जो 12वीं शताब्दी का है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत का पहला ग्राम एटलस है।’’
सावंत ने युवाओं से गांव की जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चार दशक पहले तक भी ग्रामीण अपने आसपास की जैव विविधता का संरक्षण कर रहे थे। लेकिन, अब उन्होंने इसका संरक्षण करना बंद कर दिया है। युवा पीढ़ी को बीड़ा उठाना चाहिए और जैव विविधता के संरक्षण के लिए कदम उठाने शुरू करना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जैव विविधता धीरे-धीरे नष्ट हो रही है और इसे बचाना हर किसी की जिम्मेदारी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY