देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रूस से मृत छात्रों के शव वापस लाने का निर्देश दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 10 अगस्त रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे तमिलनाडु के चार छात्रों की वहां नदी में डूबने से मौत हो गयी है और प्रदेश सरकार ने उनके शवों को जितनी जल्दी हो, वापस लाने के निर्देश दिये हैं, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत विदेश मंत्रालय तथा रूस में भारतीय दूतावास के साथ संपर्क करने तथा चारों छात्रों के शव वापस लाने का निर्देश दिया है जिनकी मौत वहां वोल्गा नदी में डूबने से हो गयी थी ।

यह भी पढ़े | पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने यहां बयान जारी कर बताया कि मृत छात्र वोलगोग्राद स्टेट मेडिकल युनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे और नदी की धारा में बहकर उनकी मौत हो गयी । चारों की पहचान तिरूपुर जिले के मोहम्मद आशिक, कड्डालूर के आर विग्नेश, सलेम के मनोज आनंद एवं चंन्नई के स्टीफन के रूप में की गयी है । छात्र आम तौर पर नदी के किनारे घूमने जाया करते थे लेकिन इस बार सात अन्य छात्रों के साथ वे नहाने गये थे ।

उनमें से एक ने पानी में प्रवेश किया । उसकी आवाज सुनकर अन्य छात्रों ने उसकी मदद करनी चाही । कुछ ही मिनट में चारों डूब गये । स्टीफन के चाचा आनंद कुमार ने बताया, 'सीनियर छात्रों ने हमें बताया कि उन्होंने तत्काल ​रूसी आपात नंबरों पर संपर्क किया ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हुए, पलानीस्वामी ने कहा कि आठ अगस्त को चार छात्रों की मौत की खबर पर वह बेहद दुखी हैं ।

इससे पहले सलेम में मनोज आनंद के परिजनों ने पलानीस्वामी को आवेदन देकर बच्चों के शव वापस लाने की मांग की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)