Chhattisgarh: नशे के लिए दवा पीने से तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब के विकल्प के तौर पर अल्कोहल युक्त दवा पीने से तीन लोगों की मौत हो गई.
रायपुर, 10 मई : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर में शराब के विकल्प के तौर पर अल्कोहल (Alcohol) युक्त दवा पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. सिविल लाइंस थाना प्रभारी आर के मिश्रा ने बताया कि नशे के लिए दवा पीने की वजह से तीन लोगों की मौत सात मई को हुई थी. हालांकि, एक मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की पड़ताल करने के बाद रविवार को यह मामला प्रकाश में आया.
मृतकों की पहचान मनीष वर्मा, दलवीर सिंह परमार और बलविंदर सिंह के रूप में हुई. ये सभी पांडरी इलाके के रहने वाले थे. यह भी पढ़े : गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,518 नए मामले सामने आए
इसी तरह की एक घटना में राज्य के बिलासपुर जिले में चार से छह मई के बीच नौ लोगों की मौत हो गई थी. इन लोगों ने कथित तौर पर शराब की जगह अल्कोहल युक्त होम्योपैथिक सीरप पी लिया था.
Tags
संबंधित खबरें
Bilaspur Accident Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 4 की मौत; VIDEO
Bhopal: भोपाल में धर्मांतरण और रेप रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर फंसाती थीं दो बहनें; फिर मुस्लिम पुरुषों से निकाह का बनाया जाता था दबाव
Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा, छत्तीसगढ़ में 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह से हो रहा खत्म
Bilaspur Tragedy: डिजिटल रिजेक्शन का खौफनाक अंत, बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो प्रेमिका ने घर घुसकर सीने में उतारा चाकू
\