एजेंसी न्यूज

Chhath Puja 2020: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छठ महापर्व की दी बधाई, कहा- यह भारत की आस्था और गौरवशाली परंपरा की मिसाल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताअें ने छठ पूजा के मौके पर शुक्रवार को लोगों को बधाई दी और कहा कि अस्त होते और उदीयमान सूर्य की अराधना का यह पर्व भारत की आस्था एवं गौरवशाली परंपरा की एक मिसाल है.

Chhath Puja 2020: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छठ महापर्व की दी बधाई, कहा- यह भारत की आस्था और गौरवशाली परंपरा की मिसाल
सोनिया गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 20 नवंबर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताअें ने छठ पूजा के मौके पर शुक्रवार को लोगों को बधाई दी और कहा कि अस्त होते और उदीयमान सूर्य की अराधना का यह पर्व भारत की आस्था एवं गौरवशाली परंपरा की एक मिसाल है. सोनिया ने एक बयान में कहा, "सूर्य की उपासना दुनिया की अनेक प्राचीन संस्कृतियों में भिन्न भिन्न रूपों में रही है तथा भारत में सूर्यदेव की पूजा की परंपरा आदि काल से चली आ रही है.

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा झारखंड सहित देश के अनेक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होने से हमें जीवन मे स्वच्छता, भाईचारे तथा मर्यादा का पालन करने का संदेश भी मिलता है." उनके अनुसार, डूबते सूर्य की पूजा के पश्चात उदीयमान सूर्य की पूजा हमारी सर्वोच्च आस्था तथा गौरवशाली परंपरा की एक ऐसी मिसाल है जो भारत की अद्भुत संस्कृति को प्रकट करता है. सोनिया ने कोरोना काल में हो रही छठ पूजा के अवसर व्रत रखने वाले लोगों तथा उनके परिजनों से सावधानी बरतने की अपील भी की.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत को लेकर चिकित्सकों ने कुछ समय के लिए दिल्ली से बाहर रहने की दी सलाह- सूत्र

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है: छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं." कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. छठी मइया सबका कल्याण करें."

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "छठ पूजा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. सुख-समृद्धि के प्रतीक सूर्य देव की कृपा धरती के सभी जीव-जंतुओं पर बनी रहे." कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी लोगों की छठ पूजा की बधाई दी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).