जरुरी जानकारी | शेवरॉन ने नोबेल एनर्जी को पांच अरब डालर में खरीदने का सौदा किया

शेवरॉन का मुख्यालय कैलीफोर्निया के सन रामॉन में है। कंपनी पिछले साल से ही तेल परिसम्पत्तियों को अधिग्रहण कर रही है। इस साल कच्चे तेल के दाम 30 प्रतिशत तक नीचे हैं। कंपनी ने सोमवार को ह्यूस्टन की तेल एवं गैस खोज करने वाली कंपनी नोबेल के अधिग्रहण की घोषणा की ।

इसका पूरा भुगतान वह अपने शेयरों से करेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कोरोना वायरस महामारी शुरू होने से पहले से ही ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां काफी कर्ज उठाने में लगी थी। तब ऊर्जा के दाम चढ़ रहे थे। नोबेल भी इस मामले में अलग नहीं थी। शेवरॉन के इस सौदे में नोबेल की कुल उद्यम कीमत 13 अरब डालर आंकी गयी है।

नोबेल पर बकाया कर्ज का दायित्व शेवरॉन का होगा।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

दुनियाभर में अर्थव्यवस्था में गतिविधियां शुरू होने के साथ ही ईंधन की मांग बढ़ने लगी है। अमेरिका में कच्चे तेल के दाम वर्ष की शुरुआत के बाद लगातार चार माह गिर रहे थे लेकिन अब इनमें सुधार का रुख है। जुलाई भी इसके लिये सकारात्मक हो सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)