देश की खबरें | कृषि कानून पर अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल के बीच आरोप प्रत्यारोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को एक बार फिर एक दूसरे पर आरोप लगाए।
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को एक बार फिर एक दूसरे पर आरोप लगाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले पर शिअद अध्यक्ष “राजनीतिक बाजी हार चुके हैं”, वहीं बादल ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के विरुद्ध पारित किये गए राज्य विधेयक, किसानों द्वारा किये जा रहे विरोध को खत्म करने का प्रयास हैं।
यह भी पढ़े | Happy Dussehra 2020: रावण की जिंदगी के 10 रहस्यमयी सच! जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है!.
एक वक्तव्य के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि शिअद अध्यक्ष कृषि कानूनों के पूरे प्रकरण से निराशा में चले गए हैं जिससे अकालियों का “दोहरा चरित्र” पूरी तरह उजागर हो गया है।
बादल ने सिंह पर आरोप लगाया कि किसानों द्वारा रेल अवरुद्ध किये जाने को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र के साथ साठगांठ कर ली है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि अकाली नेता की “विचित्र और निरर्थक” टिप्पणी यह दिखाती है कि वह राजनीतिक बाजी “हार” चुके हैं और अब निराशा में अपना चेहरा छुपाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
बादल ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र के कानूनों के विरुद्ध विधेयक लाने से पहले शिअद से सुझाव लेना चाहिए था जिस पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि केंद्र की राजग सरकार ने किसान-विरोधी, संघ-विरोधी और संविधान-विरोधी कानून के मामले में अपने पूर्व सहयोगी अकालियों का सुझाव लिया था।”
शिअद अध्यक्ष द्वारा भाजपा से साठगांठ करने के आरोप को सिंह ने “हास्यास्पद” बताया और कहा कि ऐसा लगता है कि बादल “मानसिक रूप से निराश” हैं इसीलिए वह इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)