Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में आरोप पत्र दाखिल
टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र की वसई सत्र अदालत में एक आरोप पत्र दायर किया. एक अधिकारी यह जानकारी दी.
पालघर, 17 फरवरी : टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र की वसई सत्र अदालत में एक आरोप पत्र दायर किया. एक अधिकारी यह जानकारी दी.
शर्मा (21) महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को मृत मिली थी. शर्मा के सह-अभिनेता शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : Nikki Yadav Murder Case: आरोपी गहलोत ने प्रेमिका के फोन से डिलीट किए सभी चैट्स
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि वालिव पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया है. शीजान खान इस समय न्यायिक हिरासत में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

