एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारतीय मूल के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ सिंगापुर फुटबॉल एसोसिएशन से धोखाधड़ी का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर फुटबॉल एसोसिएशन (एफएएस) के साथ धोखाधड़ी करने और फर्जी बिलों के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में भारतीय मूल के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

विदेश की खबरें | भारतीय मूल के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ सिंगापुर फुटबॉल एसोसिएशन से धोखाधड़ी का आरोप

सिंगापुर, नौ दिसंबर सिंगापुर फुटबॉल एसोसिएशन (एफएएस) के साथ धोखाधड़ी करने और फर्जी बिलों के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में भारतीय मूल के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो (सीपीआईबी) के मुताबिक, रिक्रम जीत सिंह एफएएस के वाणिज्य एवं कारोबार विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर तैनात थे। आरोप है कि सिंह ने अपनी पत्नी एस्से किरिन केम्स के साथ मिलकर रची साजिश के तहत एफएएस में फर्जी बिल जमा कराए। केम्स एक खेल उत्पाद निर्माता कंपनी की निदेशक थी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने हिंदू और ईसाई महिलाओं की चीन में ‘उप-पत्नी’ के तौर पर की मार्केटिंग.

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में सिंह के निर्देश पर कंपनी को वर्ष 2017 से 2018 के बीच 1,81,875 सिंगापुरी डॉलर का भुगतान किया गया, जिसके चलते एफएएस को आर्थिक नुकसान हुआ।

सीपीआईबी के मुताबिक, केम्स के कंपनी छोड़ देने के बाद भी सिंह ने उसके स्थान पर आए शंकर सुपैया से साठगांठ करके फर्जी बिल प्राप्त करना जारी रखा।

यह भी पढ़े | अमेरिका: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने COVID19 टीम को किया पेश, विवेकमूर्ति की खूब तारीफ की.

इसके अलावा, एक अन्य कंपनी के निदेशक पल्लानीअप्पन रविंद्रन के साथ मिलकर भी सिंह ने फुटबॉल एसोसिएशन के साथ धोखाधड़ी की।

सिंगापुर में धोखाधड़ी का दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल एवं जुर्माने का प्रावधान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).