जरुरी जानकारी | डीबीएस के साथ विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक के लोगो, वेबसाइट में हुआ बदलाव

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के साथ विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के प्रतीक चिन्ह् और उसकी वेबसाइट में बदलाव किया गया। अब वेबसाइट और पहचान चिन्ह् में साथ में डीबीएस का नाम भी जुड़ गया है। इसके साथ ही लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों को उनके मौजूदा खातों और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करते रहने को कहा गया है।

एलवीबी की वेबसाइट पर एक अधिसूचना में ग्राहकों को सूचित किया गया है कि वे अपने मौजूदा बैंक खातों, डेबिट कार्ड और चेक बुक का देश भर में लेन-देन के लिये उपयोग करना जारी रख सकते हैं।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, एलवीबी का आईएफएससी और एमआईसीआर कोड अगली सूचना तक अपरिवर्तित रहेंगे।

एलवीबी की शाखाओं में भी अब बदला चिन्ह् और नई टैगलाइन ‘अब डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड का हिस्सा’ देखने को मिला।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

एलवीबी की वेबसाइट के 'शेयरहोल्डर इंफो' सेक्शन को भी हटा दिया गया है, जिसमें एक संदेश लिखा मिल रहा है, ‘‘ऐसा लगता है कि जिस पृष्ठ पर आप पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, वह अब मौजूद नहीं है या शायद यह अभी स्थानांतरित हो गया है।’’

एक अधिकारी ने कहा कि एलवीबी का नाम बदलने और लोगो के बारे में भविष्य के कदम अभी तय नहीं हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)