खेल की खबरें | चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जूनियर हॉकी राष्ट्रीय के सेमीफाइनल में

कोविलपट्टी (तमिलनाडु), 23 दिसंबर चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज कर हॉकी इंडिया जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंतिम चार में ओडिशा का सामना चंडीगढ़ से होगा जबकि उत्तर प्रदेश की भिड़ंत हरियाणा से होगी।

बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने पंजाब को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिये रोहित ने 44वें और 51वें मिनट में दो गोल दागे जबकि सुमित ने आठवें मिनट में गोल किया।

पंजाब की ओर से सिमरनजोत ने 22वें और राजिंदर सिंह ने 45वें मिनट में गोल किये।

हरियाणा ने दीपक (चौथे, 27वें और 46वें मिनट) की हैट्रिक और अमनदीप (चौथे और 32वें मिनट में) के दो गोल की मदद से घरेलू टीम तमिलनाडु पर 7-3 से जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 9-0 से रौंद दिया। उसके लिये शारदा नंद तिवारी ने पांच गोल किये।

ओडिशा ने बिहार पर 4-1 से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)