देश की खबरें | चंडीगढ़ प्रशासन ने अंतरराज्यीय बस सेवा पर 30 जून तक रोक लगायी
जियो

चंडीगढ़, 12 जून चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय बस सेवा पर 30 जून तक रोक लगा दी और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सामने आये नये मामलों में से अधिकतर बाहर से आये हैं। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यह निर्णय केंद्र शासिद प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसॉलिथ से फोन पर की बात: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में इस पर गौर किया गया कि कोविड-19 के नये मामलों में से अधिकतर उन लोगों के हैं जो चंडीगढ़ से बाहर से आये हैं या उनके नजदीकी सम्पर्क में आये हैं।

इसमें कहा गया कि प्रशासक ने ऐसे मामलों पर चिंता जतायी और इच्छा जतायी कि ऐसी पाबंदी लगायी जानी चाहिए और बाहर से आने वाले यात्रियों से संक्रमण फैलने से रोकने के लिए विशेष देखभाल की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने  IFLOWS का किया उद्घाटन , कहा- बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने वाली प्रणाली मुंबई के लिए साबित होगी वरदान.

वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग अंतरराज्यीय बसों का संचालन नहीं करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यात्रियों को चंडीगढ़ लाने के लिए अन्य राज्यों को अंतरराज्यीय बसें संचालित करने के लिए दी गई सहमति वापस ली जाएगी।’’

इसमें कहा गया कि हालांकि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा द्वारा तीन शहरों (चंडीगढ, मोहाली और पंचकूला) के लिए संचालित की जाने वाली बस सेवा जारी रहेगी।

इसमें कहा गया कि ट्रेन से आने वाले सभी यात्रियों की पहुंचने पर स्क्रीनिंग की जाएगी और 14 दिन के लिए स्वयं पृथक करने की सलाह दी जाएगी। यात्रियों को आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करना होगा और स्वयं निगरानी रखनी होगी।

इसमें कहा गया कि यही व्यवस्था घरेलू उड़ानों और सड़कों से आने वाले यात्रियों पर भी लागू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)