कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के पते पर 10 हजार रुपये का चालान जारी किया गया
चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है.
चंडीगढ़, 23 जुलाई : चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है. चालान में उल्लेखित घर का पता है: मकान नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से निवासियों से शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी मकान नंबर-7 के पीछे कचरा फेंकते हैं. यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से ज्यादा शिकायतें मिलीं : पंजाब सरकार
उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कई बार उनसे अनुरोध किया गया कि वे घर के बाहर कचरा न फेंके, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया. उन्होंने कहा कि इसलिए चालान जारी किया गया है. सिद्धू ने कहा कि मकान संख्या 44, 45, छह और सात मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

