देश की खबरें | मध्य रेलवे 20 नवम्बर से बेलापुर-खारकोपर स्टेशन के बीच आठ विशेष लोकल ट्रेन चलाएगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य रेलवे ने बुधवार को कहा कि वह 20 नवम्बर से निकटवर्ती नवी मुम्बई में अपने उपनगरीय मार्ग पर बेलापुर और नेरुल से खारकोपर स्टेशन तक आठ विशेष स्थानीय ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू करेगा।
मुम्बई, 18 नवम्बर मध्य रेलवे ने बुधवार को कहा कि वह 20 नवम्बर से निकटवर्ती नवी मुम्बई में अपने उपनगरीय मार्ग पर बेलापुर और नेरुल से खारकोपर स्टेशन तक आठ विशेष स्थानीय ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू करेगा।
इससे पहले, मध्य रेलवे ने 15 जून से, सरकारी कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों सहित आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए मुख्य, बंदरगाह और ट्रांस-हार्बर लाइनों पर अपनी विशेष उपनगरीय सेवाओं को फिर से शुरू किया था। लेकिन बेलापुर/ नेरुल से खारकोपर स्टेशन के बीच उसने कोई सेवा बहाल नहीं की थी।
कोविड-19 के मद्देनजर शहर में मार्च से लोकल ट्रेन सेवाएं बंद थीं।
मध्य रेलवे (सीआर) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अब, 20 नवम्बर से बेलापुर तथा खारकोपर के बीच चार और नेरुल तथा खारकोपर के बीच चार, यानी कुल आठ विशेष उपनगरीय सेवाओं को शुरू करने का निर्णय किया गया है।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई के आदेश दिए.
इनके परिचालन के साथ ही मध्य रेलवे मार्गों पर उपनगरीय सेवाओं की संख्या बढ़कर 1,580 हो जाएगी।
विज्ञप्ति के अनुसार नेरुल से खारकोपर के लिए ट्रेन सुबह पौन नौ और शाम पौने छह बजे रवाना होगी। वहीं बेलापुर से सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर और शाम छह बजकर 32 मिनट पर रवाना होगी।
वहीं खारकोपर से नेरुल के लिए ट्रेन सुबह सवा नौ बजे और शाम सवा छह बजे रवाना होगी और बेलापुर के लिए ट्रेन सुबह दस और शाम सात बजे रवाना होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)