देश

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई के आदेश दिए

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने मशहूर हैकर पीटर मज जाटको को अपना नया सिक्योरिटी प्रमुख नियुक्त किया है। ट्विटर से जुड़ने से पहले जाटको डिजिटल पेमेंट्स स्टार्टअप स्ट्राइप के लिए इसी पद पर काम कर रहे थे।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई के आदेश दिए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

श्रीनगर, 18 नवंबर : जम्मू और कश्मीर हाई कोर्ट ने कट्टर अलगाववादी नेता मसरत आलम को रिहा करने का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति संजीव कुमार और न्यायमूर्ति रजनीश ओसवाल की खंडपीठ ने मंगलवार को अलगाववादी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मसरत आलम को रिहा करने का आदेश दिया, जिसमें कहा गया कि आलम के खिलाफ नजरबंदी के आदेश ने उनका जीवन खराब कर दिया है.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर सरकार ने औद्योगिक भूमि बैंक के लिये उद्योग विभाग को दी 3,100 एकड़ जमीन

मसरत आलम को 36 बार सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में रखने का रिकॉर्ड है. पीएसए के हिरासत का आदेश आखिरी बार 14 नवंबर, 2017 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिया गया था. उन्हें वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के करीबी विश्वासपात्र के रूप में जाना जाता है.

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | कांग्रेस, नेकां जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के सवाल से बच रहीं हैं: जितेंद्र सिंह

अधिकारियों का मानना है कि 2016 में विरोध प्रदर्शन के आयोजन में मसरत आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जब हिज्बुल के पोस्टर बॉय बुरहान वानी को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में 8 जुलाई 2016 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मार दिया गया था. 2016 में सुरक्षा बलों और बेलगाम भीड़ के बीच खूनी संघर्ष में कुल 98 लोग मारे गए और 4,000 से अधिक घायल हुए.

यह भी पढ़ें: Love Jihad law: ‘लव जिहाद’ कानून पर बोले मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा- कब तक सीता को रुबिया बनने देंगे

सुरक्षा बलों द्वारा पेलेट गनशॉट के इस्तेमाल के कारण कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से देखने की शक्ति खो दी. रिपोटरें में कहा गया है कि 100 से अधिक नेत्र शल्य चिकित्सा एक प्रसिद्ध नेत्र सर्जन द्वारा किए गए थे, जो 2016 में कश्मीर आए थे. उनकी आंखों में गोली के र्छे लगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).