देश की खबरें | केंद्र ने असम में बाढ़़ की स्थिति से निपटने को 346 करोड़ रुपये जल्द जारी करने की घोषणा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 22 जुलाई केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने के वास्ते जल्द ही 346 करोड़ रुपये प्रारंभिक राशि के तौर पर जारी करेगा जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में बुधवार को दी गई।

इसमें कहा गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इस फैसले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया निवेश का न्योता, बोले- भारत में व्यापार की संभावनाएं अपार.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्र सरकार बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत जल्द ही 346 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेगी।’’

इसमें कहा गया है कि निचले असम के जिलों में बाढ़ के मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र इस मामले को भूटान सरकार के साथ भी उठाएगा।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: भारत- अमेरिका को रक्षा और अंतरिक्ष में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता है- पीएम मोदी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मॉनसून के दौरान, भूटान में बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ने से असम के सभी निचले जिलों, खासकर बारपेटा, नलबाड़ी और कोकराझार के इलाकों में बाढ़ आ जाती है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन में 115 लोगों की जान चली गई है। इनमें से 89 लोगों की मौत बाढ़ से संबंधित घटनाओं में और 26 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई है।

एएसडीएमए ने कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है और इसमें दो और व्यक्तियों की मौत हो गई है। वहीं 26 जिलों में 26 लाख से अधिक लोग अभी भी प्रभावित हैं। इस साल राज्य में कुल मिलाकर लगभग 56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)