देश की खबरें | बंगाल में हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए बहु विभागीय स्तर पर प्रकोष्ठ बनाने का निर्णय किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया किउत्तर बंगाल में बिजली और वन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में यह निर्णय किया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार में कांग्रेस के कई युवा चेहरे हार गए चुनाव, 19 प्रत्याशियों ने ही जीत की दर्ज.

उन्होंने बताया कि इस प्रकोष्ठ में वन निदेशालय, पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी और स्थानीय पंचायत के सदस्य होंगे।

मुख्य वन्यजीव वार्डन वी के यादव ने बताया कि यह प्रकोष्ठ हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए रणनीतियां तैयार करने का काम करेगा। अवैध बिजली बाड़ों को रोकने के लिए निगरानी करने जैसे कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी, कहा- बेंगलुरु महानगर पालिका का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी.

उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय कया गया कि हाई टेंशन वालेतारों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी और हाथियों के रास्ते के निकट स्थित बिजली के खंभों को कंटीले तारों से ढका जाएगा।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चाय बागान प्रबंधन भले ही अवैध बिजली बाड़ों को लगाने को प्रोत्साहित नहीं कर रहा हो लेकिन इन बागानों के श्रमिक कालोनियों में इस तरह की कई बाड़े हैं, जिनसे हाथियों को करंट लगता है।

वन विभाग हाथी के गलियारों से लगे ऐसे चाय बागानों की भी पहचान करेगा। वन विभाग के अनुसार बिजली की चपेट में आने से पिछले पांच साल में उत्तरी बंगाल में 25 हाथियों की मौत हुई है। उनमें से नौ की मौत इस साल हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)