नयी दिल्ली, 14 मई कक्षा 10 में 20,000 से अधिक छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में पूर्ण अंक प्राप्त किए जबकि 12वीं कक्षा में छात्रों ने चित्रकला में सर्वाधिक अंक हासिल किए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली।
सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए।
कक्षा 10 में कुल 20,278 छात्रों ने एआई में पूर्ण अंक हासिल किए, इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी (14,548) और गणित मानक (7,594) का स्थान रहा।
नेपाली और कश्मीरी विषयों में सबसे कम उम्मीदवारों ने पूर्ण 100 अंक हासिल किए। दोनों विषयों में एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की।
कक्षा 12 में सबसे अधिक 20,491 छात्रों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए, इसके बाद हिंदी गायन संगीत में 4,291 और मनोविज्ञान में 3,011 छात्रों ने सर्वाधिक पूर्ण अंक हासिल किए।
कक्षा 12 में चार विषयों - मणिपुरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एवं इनोवेशन और कन्नड़ में एक-एक छात्र ने पूर्ण अंक प्राप्त किए।
बोर्ड में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं, जबकि दोनों कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी दर्ज की गई।
दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत में मामूली वृद्धि देखी गई। 10वीं कक्षा की परीक्षा में 93 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39 रहा।
12वीं कक्षा में कुल 1,11,544 उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 24,867 उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
पिछले साल 12वीं कक्षा में 1.16 लाख छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 24,068 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY