नयी दिल्ली, 23 जून सीबीआई ने कांग्रेस नेता और मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को 2009 से 2017 के बीच कथित तौर पर 332 करोड़ रुपये की हेराफेरी के सिलसिले में बुधवार को पूछताछ के लिये समन किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला उस समय का है जब सिंह मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी (एमडीएस) के अध्यक्ष थे।
उन्होंने कहा कि सीबीआई का एक दल उनसे और अन्य लोगों से पूछताछ के लिये इंफाल पहुंच चुका है। इन लोगों से बुधवार को एजेंसी के दफ्तर में पूछताछ होगी।
यह भी पढ़े | कोरोना एके चंडीगढ़ में अब तक 415 मामले पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सीबीआई ने पिछले साल 20 नवंबर को इस मामले की जांच प्रदेश की भाजपा सरकार के अनुरोध पर शुरू की थी।
अधिकारियों के मुताबिक ऐसा आरोप है कि सिंह ने जून 2009 से जुलाई 2017 के बीच सोसाइटी का अध्यक्ष रहने के दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास कार्यों के लिये मिले 518 करोड़ रुपयों में से करीब 332 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।
सिंह के अलावा सीबीआई ने एमडीएस के तीन पूर्व अध्यक्षों – डी एस पूनिया, पीसी लॉमुकंगा, ओ नाबाकिशोर सिंह को भी मामले में आरोपी बनाया है। ये तीनों पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
एफआईआर में सोसाइटी के पूर्व परियोजना निदेशक वाई निंगथेम सिंह और उसके प्रशासनिक अधिकारी एस रंजीत सिंह का भी नाम है।
अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिये जल्द बुलाया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY