देश की खबरें | सीबीआई ने हाथरस मामले में चारों आरोपियों से पूछताछ की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में हाथरस के एक गांव में 19 वर्षीय दलित किशोरी के कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में अलीगढ़ जेल में बंद सभी चार आरोपियों से सोमवार को पूछताछ की।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में हाथरस के एक गांव में 19 वर्षीय दलित किशोरी के कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में अलीगढ़ जेल में बंद सभी चार आरोपियों से सोमवार को पूछताछ की।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई टीम ने न्यायिक हिरासत में बंद आरोपियों संदीप, लवकुश, रवि और रामू से पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी।
यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: आइटम विवाद पर मध्य प्रदेश में शुरू हुआ पत्र युद्ध, कमलनाथ ने लिखी शिवराज को चिठ्ठी.
उन्होंने बताया कि सीबीआई जांचकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों से भी मुलाकात की। पीड़िता का कथित सामूहिक बलात्कार के बाद इसी अस्पताल में 14 सितंबर को उपचार किया गया था।
किशोरी की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
जिला प्रशासन ने आधी रात को शव का कथित रूप से जबरन अंतिम संस्कार कर दिया था और परिवार को उचित रूप से अंतिम संस्कार के लिए शव घर ले जाए जाने की अनुमति नहीं दी थी।
प्रशासन के कथित असंवेदनशील रवैये को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। यह मामला योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए शर्मिंदगी की बड़ी वजह बन गया है।
भाजपा सरकार ने विवाद के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)