सीबीडीटी ने तीन आईआरएस अधिकारियों के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र
रिपोर्ट में कोविड-19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कर में वृद्धि करने की बात कही गई थी।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने युवा करदाताओं को भ्रमित करने और अनधिकृत रूप से एक रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए तीन प्रधान आयुक्त रैंक के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारियों के विरुद्ध सोमवार को आरोप पत्र जारी किया।
रिपोर्ट में कोविड-19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कर में वृद्धि करने की बात कही गई थी।
तीन आईआरएस अधिकारी- संजय बहादुर, श्री प्रकाश दुबे और प्रशांत भूषण को आरोप पत्र के संबंध में 15 दिन के भीतर लिखित जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
तीनों अधिकारियों को केंद्रीय सिविल सेवा नियम का उल्लंघन करने के लिए ड्यूटी से भी हटा दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 02:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

